पिछले 15 महीने से अपराधियों को खुली छूट की गारंटी सुक्खू सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश लचर कानून व्यवस्था के कारण गंभीर परिणाम भुगत रहा है और समाज के हर वर्ग में असुरक्षा का डर बना हुआ है।
एक के बाद एक सामने आ रहे आपराधिक मामले प्रदेश की सुक्खू सरकार की दोयम दर्जे की कानून व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। कांग्रेस सरकार आंखों में पट्टी बांधे बैठी है। यह आरोप पूर्व मंत्री और मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी गोविंद ठाकुर ने लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीने से अपराधियों को खुली छूट की गारंटी सुक्खू सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश लचर कानून व्यवस्था के कारण गंभीर परिणाम भुगत रहा है और समाज के हर वर्ग में असुरक्षा का डर बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने पालमपुर में एक युवती पर हुए जानलेवा हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं हिमाचल जैसे प्रदेश में नहीं होती थीं लेकिन कमजोर नेतृत्व और कमजोर सरकार के कारण अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने कहा समाज में ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और कड़ी कार्रवाही इस प्रकार के मामलों में होनी चाहिए। उन्होने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अपराध प्रदेश में लगातर बढ़ रहे हैं जो अत्यंत चिंता का विषय है। चाहे शिमला में हत्या का मामला हो या नालागढ़ में सरेआम गोली मारने की घटना हो, चंबा में हत्या कर लाश के टुकड़े-टुकड़े करने की घटना हो, राज्य की कांग्रेस सरकार इससे सबक नहीं ले रही। प्रदेश लगातार हिंसा और अराजकता की आग में जल रहा है।