फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदरांगल में सीयू की पूर्ण स्थापना के लिए हुआ वैदिक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला में पूरी तरह से स्थापना हो और इसके लिए नेताओं और अधिकारियों को भगवान सद्बुद्धि प्रदान करे, इसके लिए जदरांगल में धर्मशाला की जनता ने वैदिक अनुष्ठान का आयोजन किया।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे चले इस अनुष्ठान में 21 पुरोहितों और सात यजमानों ने स्थानीय जनता की उपस्थिति में वैदिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति डाली। इस दौरान उपस्थित लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि वर्तमान में फिल्म सिटी, आईटी पार्क, बस स्टैंड, सीयू और होली के लिए टनल निर्माण आदि कई परियोजनाएं शामिल हैं, जो कि आज भी अधूरी पड़ी हैं।
सरकारें मात्र अपनी पट्टिकाएं लगा रही हैं, जबकि इन परियोजनाओं को कभी पूरा नहीं किया जा रहा है। इसलिए इस स्थान का नाम शिलान्यास पट्टिका स्थल घोषित कर दिया जाना चाहिए। वहीं, इस वैदिक अनुष्ठान में सात यजमानों में चंद्रशेखर दीक्षित, ईश्वर दास, विनोद शर्मा, परस राम, राजेश कपूर, मितु शर्मा, वीरू वालिया शामिल रहे, जबकि स्थानीय लोगों में अतुल भारद्वाज, संसार मित्र, कैलाश वालिया, राजेंद्र शर्मा, रविंद्र चड्ढा, कौशल, सुनील धीमान, रीता देवी, इंदु धीमान, बॉबी गोस्वामी, सीमा, संतोष, मंजू, मीना, अंजु, श्रेष्ठा, कैप्टन शेर सिंह, किशोर चंद, दीनानाथ भट्ट, पूर्व प्रधान अमर चंद और कुलवंत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें