फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना कांगड़ा को हरा यूनाइटेड क्लब कांगड़ा बना फुटबाल विजेता

विज्ञापन
मटौर में आयोजित टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ विधायक पवन काजल - फोटो : Kangra
विज्ञापन
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय मटौर का भवन दो साल में तैयार होगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक भवन छात्र-छात्राओं को दो वर्ष के भीतर समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

काजल सोमवार को यूथ क्लब ग्राम पंचायत मटौर की ओर से आयोजित फुटबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। यूथ क्लब के अध्यक्ष अभिनंदन ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की 21 और फुटबाल में 16 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फुटबाल में यूनाइटेड क्लब कांगड़ा ने युवा क्लब पुराना कांगड़ा को पराजित किया। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में यंग्स क्लब नूरपुर ने शक्ति क्लब मटौर की टीम को पराजित कर ट्रॉफी जीती।
काजल ने आयोजकों को 11 हजार नकद पुरस्कार दिया। साथ ही तीन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस मौके पर पंचायत प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह, संजीव काका उपप्रधान, पंच अजय कुमार, सीमा देवी, मोनिका देवी, मनोज कुमारी, कुशल, सुमन, प्रिंसिपल सतीश डोगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें