फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
जवाली के हार में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। जवाली-नगरोटा सूरियां मार्ग पर हार के पास रविवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।
घायलों की पहचान शाम सिंह पुत्र मणि राम निवासी स्तेरा सुखार और रविंद्र कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी धनेटी चूरू के रूप में हुई है। शाम सिंह मिस्त्री का काम करता है, जबकि रविंद्र कुमार मजदूरी करता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों युवक बाइक पर नगरोटा सूरियां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हार के पास नगरोटा सूरियां से जवाली की तरफ आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार चालक सुनील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें