फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरता के 11 लोगों सहित 128 संक्रमित, 236 स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कुल 128 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 236 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। काफी समय बाद केवल दो मरीजों की ही कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इससे पहले करीब 55 दिन पूर्व एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

ॉसीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब हर रोज संक्रमण के मामलों में काफी गिरावट आ रही है और मरने वालों का आंकड़ा भी काफी कम हुआ है। शुक्रवार को कांगड़ा के बीरता गांव के 11 लोगों सहित 128 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा धर्मशाला के सिद्धपुर के पांच लोग, चच्चियां के दो, फतेहपुर के हारा के दो, घरोह के दो, मनियाना के दो, भटावन के तीन, धर्मशाला के पांच से अधिक लोग, भढेटा के सात, दरकाटी के छह, पोलिंग के चार, बैजनाथ के दो, लंज के दो, सधूं के दो, परौर के तीन और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
1264 एक्टिव केस रह गए जिले में
अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 45027 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 42762 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं 1264 मरीजों का उपचार चल रहा है और 997 की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रोन से बैजनाथ-पपरोला बाजार पर रखी नजर
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से बैजनाथ-पपरोला बाजारों में यातायात व्यवस्था और समीपवर्ती खड्डों में हो रहे अवैध खनन पर ड्रोन से नजर रखी। चौबीन चौक में लगाए गए ड्रोन से समीपवर्ती खडें और बैजनाथ-पपरोला बाजारों तथा आसपास के क्षेत्रों के फोटो लिए गए। इस मौके पर डीएसपी बीडी भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें