बनोई के पास टीपर से निकाली गई बैटरी। स्रोत: जागरूक पाठक
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत बनोई पंचायत के करथेड़ में सरकारी स्कूल के पास खड़े टिपर से चोर दो बैटरियां चोरी कर ले गए। इनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। सोमवार सुबह वारदात का पता चलने पर चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
टिपर चालक सुरिंद्र कुमार निवासी बंडी ने बताया कि रविवार रात करीब 11:45 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद उसने टिपर को स्कूल के पास मैदान में खड़ा किया था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर ने टिपर का बॉक्स खुला देखा और वाहन मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दोनों बैटरियां गायब मिलीं। शिकायत के आधार पर गगल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। संवाद