पालमपुर(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के भवारना थाना के तहत पुन्नर में महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुन्नर गांव में वीरवार को एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन महिला के परिजनों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। महिला की मौत पर मायके वालों ने खूब हंगामा किया था। लिहाजा, महिला का दाह संस्कार पुलिस के पहरे में करना पड़ा था। मायके वालों का आरोप था कि महिला की हत्या की गई है।
हालांकि, पुलिस ने यह मामला 306 के तहत दर्ज किया है। इस पर पुलिस ने मृतक महिला के सास और सुसर को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि मामले में पुलिस ने मृतका के सास सुसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद