फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवारना के पुन्नर में महिला ने फंदा लगा कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के थाना भवारना के तहत एक महिला
विज्ञापन

की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने वीरवार को देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, महिला के मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
महिला की मौत पर सुसराल में आकर मायके वालों ने काफी हंगामा किया। उनका कहना था कि उनकी बेटी को मारा गया है। इस पर पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला। शुक्रवार को महिला का दाह संस्कार पुलिस के पहरे में किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर मृतका के सुसर समेत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भवारना थाना लाई है। जानकारी के अनुसार पुन्नर ग्राम पंचायत के युवक पवन कुमार की शादी नगरोटा के मसल गांव में तीन साल पहले हुई थी। युवक फौज में है, लेकिन वीरवार देर शाम उसकी पत्नी शालू (25) ने अपने घर पर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो
विज्ञापन

गई। महिला की मौत की सूचना ससुराल वालों ने भवारना थाना को दे दी। इस बीच इसकी सूचना महिला के परिजनों को भी दी गई। मायके वालों को पता चलते ही उन्होंने देर रात तक हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष के विरोध को देख पुलिस को मौके पर कमांडो भी बुलाने पड़े। पुलिस के कड़े पहरे के बीच युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद शुक्रवार को पुन्नर गांव में पूरा दिन तनाव का माहौल बना रहा। बताया गया है कि पोस्टमार्टम के बाद घर लाए गए महिला के शव का दाह संस्कार मायके वाले ससुराल के आंगन में ही करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी से शव को वहां से उठाकर श्मशानघाट पहुंचा दिया। जहां पर पुलिस के पहरे में महिला का दाह संस्कार किया गया। हालांकि, बाद में मायका पक्ष भी श्मशानघाट आया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच: एसपी
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने कहा कि मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस के कड़े पहरे में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मायके वालों की शिकायत पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भवारना थाना में रखा है । पुलिस मृतक महिला के पति पवन कुमार के आने का भी इंतजार पुलिस कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जमीन पर पड़ा था महिला का शव
जब मायके वाले सुसराल में पहुंचे तो महिला का शव जमीन पर पड़ा था। इसे देख मायके वाले भड़क गए और सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। मायके वालों का विरोध देखकर पुन्नर गांव छावनी में तबदील हो गया। मायके वालों ने यह भी कहा कि जब तक मृतका का पति नहीं आता, तब तक शव को उठाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें