फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिव मंदिर में चोरी के मामले में कबाड़ी सहित दो गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत भदरोया स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले पठानकोट के एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से चोरी हुआ पूरा सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

भदरोया निवासी नरेंद्र पठानिया ने डमटाल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सोमवार रात को मंदिर से पीतल का त्रिशूल, तांबे का नाग, डमरू, जोत और गड़वियां चोरी हो गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी मंगल सिंह निवासी भदरोया को टोल प्लाजा के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी का सामान पठानकोट में बेचने की बात कबूली।
इसके बाद पुलिस ने पठानकोट के सैली रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश देकर दुकानदार रवि कुमार को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें