फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयसिंहपुर में पटरी से उतरी परिवहन व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बस डिपो खुलने के बाद वर्षों से बंद रूटों के बहाल होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कई रूट आज भी बंद हैं। वहीं, वर्तमान में चल रही बसों के नियमित संचालन पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों को उम्मीद थी कि डिपो खुलने के बाद जयसिंहपुर से पालमपुर सुबह साढ़े पांच बजे, हारसीपत्तन से विकासनगर, हारसीपत्तन से डेरा ब्यास, धर्मशाला से हारसीपत्तन वाया नगरी और धर्मशाला से अपर लंबागांव सहित बंद रूटों पर बसें दोबारा चलेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को काथला जयसिंहपुर से पालमपुर वाया लाहट-कोटलू चलने वाली बस अपने रूट पर नहीं चली। पालमपुर से सुबह सात बजे वाया लाहट-कोटलू आने वाली बस भी रूट पर नहीं आई। इसी रूट पर चढ़ियार से पालमपुर चलने वाली बस भी नियमित नहीं चल रही है। ग्रामीणों को मजबूरन निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ओम प्रकाश, राकेश कुमार, प्यार चंद, प्रदीप कुमार और राजेश कुमार ने कहा कि इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बंद रूटों को बहाल करने और वर्तमान रूटों पर बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

पालमपुर परिवहन निगम के आरएम नितेश शर्मा ने कहा कि सुबह काथला से पालमपुर चलने वाली बस में तकनीकी खराबी के कारण वह निर्धारित समय पर नहीं चल पाई। वहीं, पालमपुर की कुछ बसों को परौर में चल रहे सत्संग के लिए भेजे जाने से भी कई रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें