कांगड़ा। कांगड़ा शहर में ट्रैफिक लाइट्स की व्यवस्था बिलकुल बदहाल है। तहसील चाैक और हाेशियारपुर राेड पर शोपीस बनीं ये लाइटें कई वर्षाें से धूल फांक रही हैं। आज तक इन ट्रैफिक लाइटाें काे बदलने में किसी विभाग ने जहमत नहीं उठाई।
इसके चलते कांगड़ा शहर के मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्थाएं अव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं और तहसील चाैक में जाम लगना ताे आम बात हाे गई है। कई वर्ष पहले लाखों रुपये खर्च कर तहसील चाैक और हाेशियारपुर राेड पर लाइटें लगाई गईं थीं, पर ये लाइटें कुछ माह बाद ही खराब हो गईं। इसके बाद से इन लाइटों को ठीक करने का किसी ने भी प्रयास ही नहीं किया। ये लाइटें अब मात्र शोपीस बनकर रह गई हैं।
हालांकि कांगड़ा में बज्रेश्वरी देवी का मंदिर हाेने के चलते बाहरी राज्याें के लाेग मंदिर में आने-जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर के किसी भी चाैराहे पर ट्रैफिक लाइटेंं नहीं
कांगड़ा शहर के किसी भी चौराहे या चौक पर ट्रैफिक लाइट्स का न होना किसी को भी अचंभित कर सकता है। वहीं, शहर में ट्रैफिक लाइट्स के न हाेेने से जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, ट्रैफिक लाइटें न होने से कई वाहन चालक यातायात नियमाें की अवहेलना करते अकसर देखे जाते हैं।
कोट्स:
कांगड़ा में ट्रैफिक लाइट्स की समस्या ध्यान में है। इसके लिए कांगड़ा जिला पुलिस की ओर से प्रपाेजल बनाकर उपायुक्त कांगड़ा काे भेजा गया है, पर अभी तक वहां से काेई जवाब नहीं आया है। जैसे ही वहां से ट्रैफिक लाइट्स लगाने की अनुमति मिलेगी, कांगड़ा में ट्रैफिक लाइट्स लगा दी जाएंगी, ताकि वाहन चालकाें काे जाम जैसी समस्या से निजात मिल सके।
-शालिनी अग्निहाेत्री, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा, जिला पुलिस
हाेशियारपुर राेड पर शाेपीस बनी ट्रैफिक लाइटे। स्त्राेत-संवाद