चामुंडा माता मंदिर में चल रहा निर्माण कार्य।
- फोटो : संगठन
धर्मशाला। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चामुंडा मंदिर के डोम का कार्य एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के सौंदर्यीकरण और अन्य विकास कार्यों में लेटलतीफी बरती जा रही है। मंदिर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने 2.56 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया था। इसमें से 1.27 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन अभी तक कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।
मंदिर के विकास कार्यों में देरी के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। श्रद्धालु मुकेश शर्मा, प्रदीप सेठी, सुरेंद्र शर्मा, विवेक कुमार और अनूप ठाकुर ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि मंदिर के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उधर, एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार भोट ने कहा कि मंदिर के विकास कार्यों पर अभी तक 1.27 करोड़ खर्च हो चुके हैं। शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश मंदिर ट्रस्ट को दिए गए हैं।
चामुंडा माता मंदिर में चल रहा निर्माण कार्य।- फोटो : संगठन