फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक बनने को आज परौर में 8160 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 7 नवंबर को परौर के राधा स्वामी केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया जाएगा। कोविड के दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना के लिए वन विभाग ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

वन वृत्त धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने बताया कि हर अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग और परीक्षा हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था के लिए अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र पर बुला लिया गया है।
परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से लेकर 12:15 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सारी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। गौरतलब है कि धर्मशाला वन सर्कल की वनरक्षक भर्ती का शारीरिक पात्रता परीक्षण 20 अक्तूबर को संपन्न हुआ था। इस परीक्षण में कुल 24,890 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें से मात्र 8160 अभ्यर्थी ही भर्ती की इस पहली बाधा को पार कर पाए थे। इस प्रकार अब हर पोस्ट के लिए करीब 144 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठेंगे। भर्ती में कुल 7507 लड़कों और 653 लड़कियों ने ग्राउंड पास किया है। भर्ती के अगले चरण में इन सभी पास हुए अभ्यर्थियों की आज लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए तैनात रहेंगे वन विभाग के 150 कर्मचारी
लिखित परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए वन विभाग के 150 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रहेगी। वन वृत्त धर्मशाला के मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने बताया परौर के राधा स्वामी केंद्र में दो लाख लोगों को बिठाने की क्षमता है। ऐसे में इतनी विशाल क्षमता वाले केंद्र पर आठ हजार अभ्यर्थियों की निगरानी करना आसान होगा। इसके अलावा यहां कोविड के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें