नगरोटा बगवां-हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे से राष्ट्रीय पेंशनर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
धर्मशाला-जोधामल सराय धर्मशाला में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे से पेंशनर दिवस मनाया जाएगा।
सेहत
टीबी जांच- स्वास्थ्य ब्लॉक फतेहपुर के तहत कनफोर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10ः00 बजे से टीबी जांच शिविर लगाया जाएगा।
धार्मिक
कथा-जवाली के टियूकरी गांव स्थित राधा-कृष्ण एवं शिव मंदिर में दोपहर 3 बजे से कथा वाचक रघुनंदन सारस्वत कथा सुनाएंगे।
समारोह
वार्षिक कार्यक्रम- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजोल के वार्षिक समारोह में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
सम्मान-राजकीय उच्च विद्यालय लोअर खैरा का वार्षिक उत्सव सुबह 10 बजे से। समाजसेवी कुलदीप भंगालिया मेधावियों को पुरस्कृत करेंगे।
काम की बात
सड़क बंद-मोलग से मैला तक कंक्रीट कार्य के चलते सड़क 15 फरवरी तक बंद। वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। (सूचना: एई अंकित समकड़िया, पीडब्ल्यूडी जयसिंहपुर)
बिजली आपूर्ति बाधित-33/11 केवी विद्युत स्टेशन भरमाड़-जवाली-1 फीडर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9 बजे से कार्य पूर्ण होने तक सुघाल, मैरा, बुसकाड़ा, सिद्धपुरघाड़, लुधियाड़ में बिजली आपूर्ति बाधित।
बिजली बंद-विद्युत उपमंडल रानीताल के तहत 11 केवी बने दी हट्टी फीडर में रखरखाव किया जाएगा। इस कारण बालुग्लोआ, चक बन घीण, भंगवार, डोहग पलोटी, पाईसा, लोहारलाड़ी, सोहरन, खपरनाला में आपूर्ति बाधित।