फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्लाटर हाउस से हटी गंदगी, कसाइयों को जारी किए नोटिस

Wed, 17 Dec 2025 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में कोर्ट परिसर के समीप स्थित स्लाटर हाउस में फैली गंदगी और खुले में फेंकी गई बकरों की खालों के मामले में नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर न केवल गंदगी के अंबार को साफ करवाया, बल्कि वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर कसाइयों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्लाटर हाउस के बाहर खुले में पड़ी बकरों की खालों और गंदगी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल था। आवारा कुत्ते इन खालों को नोच रहे थे, जिससे स्मार्ट सिटी में रेबीज और अन्य गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा था। नियमों को ताक पर रखकर फेंके जा रहे इस अपशिष्ट की ओर पहले प्रशासन का ध्यान नहीं था। लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने तुरंत सुध ली।
सफाई अभियान चलाने के साथ ही नगर निगम ने स्लाटर हाउस का संचालन करने वाले कसाइयों पर भी शिकंजा कसा है। गंदगी फैलाने और अव्यवस्था के चलते उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें