फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 वर्षीय युवक सहित तीन की मौत, 53 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रोजाना दो से तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिला कांगड़ा में 33 वर्षीय युवक सहित तीन मरीजों की मौत हो गई है।
शुक्रवार को धीरा की 65 वर्षीय महिला की होम आइसोलेशन, शाहपुर के हरनेरा गांव के 33 वर्षीय युवक की सीएच शाहपुर और देहरा के सुनहेट गांव के 81 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सात बच्चों सहित जिले में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 47 मरीजों ने वायरस को मात दी है। इस समय जिले में कोरोना के 393 एक्टिव केस हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 51,356 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 49808 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1150 मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाएं और समय रहते वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें