फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तीन घंटे की बारिश ने खोली ज्वालामुखी की व्यवस्थाओं की पोल

Fri, 31 Jul 2026 12:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। बुधवार देर रात करीब तीन घंटे हुई मूसलाधार बारिश से ज्वालामुखी शहर में जलभराव और कीचड़ फैल गया। सबसे अधिक प्रभावित बस स्टैंड रहा, जहां परिसर और मुख्य मार्ग पर कीचड़ जमा होने से वीरवार सुबह यात्रियों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बारिश का असर शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर परिसर में भी दिखा। सीढ़ियों और आसपास के मार्गों पर पानी और कीचड़ जमा होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। सुबह मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सफाई कर स्थिति सामान्य की।
वार्ड-3 में राजेंद्र शर्मा के घर की दीवार टूटने से बारिश का पानी मकान में घुस गया, जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। तेज बारिश से छोटे नाले भी उफान पर रहे और कई स्थानों पर कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने शहर की जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने और बरसात के दौरान नियमित सफाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें