धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल मालिक ने अपने कमरे से तीन सोने की अंगूठियां चोरी करने का आरोप लगाया है। होटल मालिक ने इसके लिए अपने ही कर्मचारी पर आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में होटल मालिक ने बताया कि होटल के कमरे में ही उसने अपनी तीन सोने की अंगूठियां रखी थीं।
वीरवार को जब उसने कमरे में देखा तो सोने की अंगूठियां गायब थीं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक कर्मचारी उनके कमरे से बाहर निकलते हुए देखा। कर्मचारी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने अंगूठियों को लेकर अनभिज्ञता जताई। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि मैक्लोडगंज स्थित एक होटल मालिक ने सोने की अंगूठियां चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।