कांगड़ा। विद्युत मंडल नंबर एक कांगड़ा के अंतर्गत 11 केवी फीडर ओल्ड रजोल के तहत पेड़ों की टहनियों की कटाई और सामान्य रखरखाव की वजह से सोमवार को सहौड़ा, इच्छी, पैहग, गगल, सनौरां, वैदी, भडियाड़ा, ढुगियारी व इसके साथ सटे क्षेत्रों की बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ संजीव रात्रा ने बताया कि 11 केवी फीडर रजोल एक्सप्रेस के तहत मंगलवार को मंगरेड, गगल, रछियालू, कुठमा, अनसुई, बनोई, बैटलू, लोअर सराह, रजोल में बिजली कट लगेगा।
वहीं 11 केवी फीडर तियारा के अंतर्गत बुधवार को कोटकवाला, जमानाबाद, अब्दुल्लापुर , मियालू, समीरपुर, देहरियां, तियारा, भडियाड़ा, बल्ला की बिजली बंद रहेगी। उधर, उपमंडल नंबर दो के सहायक अभियंता तरसेम कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य की वजह से सोमवार को जोगीपुर, रिहालपुरा, छोटी हलेड़, फ्लोर मिल, पुराना कांगड़ा, नंदरूल, राजल, बौहड़क्वालू में बिजली बंद रहेगी। वहीं मंगलवार को घुरकडी, कच्छयारी औ खोली में बिजली बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त 29 जून को बोदड़बला, ललेहड, छोटी हलेड़, तरसूह, सकौट व समेला की बिजली बंद रहेगी।
पालमपुर में कल बाधित रहेगी बिजली
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में मरम्मत कार्य को लेकर सोमवार को पालमपुर समेत कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। एसडीओ अनिल धीमान ने कहा कि 27 जून को पालमपुर, बंदला, कंडी, सुकेड़ी, आईमा, चौकी, आईटीआई, लोहना, कृषि विवि, चंदपुर, टीका निहंग समेत आसपास के इलाकों में बिजली सुबह नौ बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।
पपरोला और आसपास कल बत्ती गुल रहेगी
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला बाजार में विद्युत बोर्ड की ओर से एचटी लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इस कारण 27 जून को पपरोला बाजार, उतराला रोड, नवोदय विद्यालय, मझेरणा रोड, खतरेहड़ के आसपास विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बाजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के पपरोला सब डिवीजन के सहायक अभियंता मोहित ठाकुर ने दी।