देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में दुकानदार का चालान काटने के बाद फूड इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
फूड इंस्पेक्टर ने संसारपुर टैरेस के निकटवर्ती गांव में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर चालान किए थे। इसको लेकर कुछ लोग भड़क गए और फूड इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर ने पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। संवाद