फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मुख्यमंत्री करेंगे टोंगलेन की मोबाइल क्लीनिक बस का उद्घाटन

Tue, 29 Oct 2024 02:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। झुग्गी झोपड़ियों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह टोंगलेन की मोबाइल क्लीनिक बस का उद्घाटन करेंगे। इस क्लीनिक बस के जरिये सभी प्रकार की मुफ्त जांच और फर्स्ट-एड की सुविधा अगले एक वर्ष में 20 हजार गरीबों के द्वार तक पहुंचने का लक्ष्य है। टेली-मेडिसिन की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

टोंगलेन चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक भिक्षु जामयांग ने बताया कि मोबाइल क्लीनिक बस कांगड़ा घाटी की विभिन्न झुग्गी बस्तियों, दूरदराज के गांवों के साथ ही नादौन और जम्मू में रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ी झुग्गी बस्ती में जाकर मरीजों को निशुल्क सेवाएं देगी। इसमें किडनी, लिवर, टीबी, मधुमेह और हार्मोन से जुड़े रक्त परीक्षणों के अलावा एक्स-रे, ईसीजी, वीर्य टेस्ट और आरटीपीसी के साथ ही दवा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह सर्किट हाउस से मोबाइल क्लीनिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए विभिन्न प्रकार के वैक्सीन भी इस बस में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें