फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कोरोना काल में संक्रमण दूर करने वाले अब खुद हुए संक्रमित

Mon, 16 Sep 2024 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

अस्पतालों-कार्यालयों में दीवारों पर धूल फांक रहीं सेनिटाइज मशीनें
कोरोना काल में लाखों खर्च कर या संस्थाओं ने दान की थी मशीनें
सचिन चौधरी
धर्मशाला। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान संक्रमण दूर करने वाली सेनिटाइजर मशीनें आज खुद अनदेखी का शिकार हैं। सेनिटाइजर स्प्रे मशीनें अब बिना इस्तेमाल के दीवारों पर धूल फांक रही हैं या खराब हो गई हैं। सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में लाखों खर्च कर लगाई गई ये मशीनें आज पैसे की बर्बादी साबित हो रही हैं। कोरोना काल में जिन मशीनों ने लोगों को संक्रमण से बचाकर रखा, आज वे खुद अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं।

दफ्तरों में हर किसी अधिकारी की नजर दीवारों पर टंगी इन मशीनों पर तो जाती है, लेकिन उन्हें चलाने या उनमें सेनिटाइजर डालने की कोई जहमत नहीं उठा रहा है। दीवारों पर इन मशीनों का काम लेकर शोपीस बन कर रह गया है। कोरोना काल में संक्रमण को रोकने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में या तो अधिकारियों ने अपने पैसों से इन मशीनों को लगाया था या कई संस्थाओं ने इन्हें दान किया था, लेकिन कोरोना महामारी कम होते ही यह मशीनें कबाड़ बन गईं। दोबारा न तो इस मशीनों को चलाया गया और न इस ओर किसी के ध्यान में गया। सरकारी कार्यालयों-अस्पतालों में दीवारों पर टंगी यह मशीनें बदहाली के आंसू बहा रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकने के लिए सभी चिकित्सकों ने अपनी ओपीडी में सेनिटाइजर रखा होता है, लेकिन मरीजों में संक्रमण न फैले इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अगर इन सभी मशीनों को दोबारा चलाया जाए तो उन्हें इस्तेमाल में लाया जा सकता है, जिससे की लाखों रुपयों की बर्बादी से बचा जा सके। कोरोना के दौरान सभी लोगों को सेनिटाइजर के इस्तेमाल और पर्सनल हाईजीन के बारे में सही से पता चला था। इसके बाद से लोगों ने अपने पास छोटे-छोटे सेनिटाइजर रखना शुरू कर दिए थे, लेकिन कई बार हाथ धोने के लिए पानी न होने पर मशीनों से सेनिटाइजर लिया जा सकता है, लेकिन मशीनें खराब होने के कारण यह नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


- किसी भी सरकारी कार्यालय या अस्पताल में सेनिटाइजर स्प्रे मशीनें खराब हैं तो उन्हें विभाग के अधिकारियों को ठीक करवाना चाहिए, ताकि वे लोगों के काम आ सके। कोरोना संक्रमण खत्म हो गया है पर फिर भी पर्सनल हाइजीन बेहद जरूरी है। सेनिटाइजर कई अन्य प्रकार के कीटाणुओं को भी खत्म करता है, इसलिए बंद पड़ी मशीनों को ठीक करवाया जाएगा

- हेमराज बैरवा, डीसी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें