फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डिपू से आटा व रिफाइंड ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत दो-तीन माह से हो रही चोरियों का सिलसिला जारी है। हैरत इस बात की है कि पुलिस आरोपियों को अभी तक पकड़ नही पाई है। रविवार रात भी शातिर उपमंडल के गांव हटली जम्बाला में सरकारी डिपो से आटे की चार बोरियां और रिफाइंड तेल की छह पेटियां ले उड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आए दिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत शातिर रात के अंधेरे में चोरी को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी चोरी की घटना को सुलझा नहीं पाई है। इससे कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरु हो गए हैं। वहीं लगातार हो रही चोरियों के चलते कारोबारियों में भय का माहौल है।
उधर, नूरपुर के डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र चगडू राम निवासी हटली जम्बाला की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें