अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता रही धर्मशाला कॉलेज की छात्राएं प्राचार्य डा. ?
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। शिमला के संजौली में आयोजित अंतर महाविद्यालय कन्या बैडमिंटन प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज की टीम 22 साल बाद विजेता बनी है। धर्मशाला कॉलेज की बैडमिंटन खिलाड़ी एंजलिका-ज्योतिशिका की जोड़ी ने डबल मुकाबले में अपने सभी मैच जीतते हुए अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
इसके अलावा एंजलिका और ज्योतिशिका ने अपने एकल मुकाबलों में भी पहला स्थान हासिल किया है। अंतिम राउंड में एंजलिका ने पूर्व स्टेट विनर को सीधे सेटों 21-14 और 21-13 से हराया। विजेता खिलाड़ियों ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच प्रेम लाल की कड़ी मेहनत और लग्न को दिया है। धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच को बधाई दी।