फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरान पड़े घर पर चोरों ने लगाई सेंध, बरतनों सहित उड़ाए जेवर

विज्ञापन
नूरपुर के वार्ड आठ में हुई चोरी का जांच करते हुए पुलिस। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के वार्ड आठ के एक बंद पड़े घर पर चोरों ने सेंध लगा दी। चोर मकान से बर्तन और आभूषण चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नूरपुर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा व थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर व दुनी चंद की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरेश संगोई ने बताया कि बीमार पत्नी के उपचार के लिए वह इन दिनों जालंधर में बेटे के रह रहा है। रविवार सुबह छोटे भाई सुरेंद्र ने टेलीफोन पर बताया कि उसके घर में चोरी हुई है, जिसमें पीतल के बर्तन और जेवरात आदि को चोर चुरा ले गए हैं। शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ जालंधर से नूरपुर आया और पुलिस को सूचना दी।
डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि फौरी छानबीन में पता चल रहा है कि चोरी की वारदात को बंगाली चोरी की तकनीक से अंजाम दिया गया है। गौर रहे कि नूरपुर शहर में चोरियों के मामले बढ़ रहे हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों का सक्रिय न होना भी इसका एक कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें