जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अधीन ग्राम पंचायत टकोली के गांव टकोली में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। टकोली निवासी रवि कौंडल और रीना देवी के घर में चोरी करने का प्रयास हुआ है। रवि कौंडल ने बताया कि परिवार सहित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। सुबह पड़ोसी ने ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना उन्हें दी।
घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं रीना देवी ने बताया कि रविवार को एक कमरे में सोई हुई थी, जबकि दूसरे कमरे में ताला लगाया था। सुबह कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। कमरे की अलमारी व ट्रंक को चोर कमरे से उठाकर करीब 50 मीटर तक ले गए थे। दोनों परिवारों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना जवाली थाना में दी। जवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा तफ्तीश में जुट गई है। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि चोरों के कुछ हाथ नहीं लगा है। पुलिस जांच कर रही है।