फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विवाद सुलझाते लगा धक्का, गर्म पानी में गिरकर वार्ड पंच की मौत, हत्या का केस

Wed, 17 Apr 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत ग्राम पंचायत नारी में बड़े बर्तन (डेग) में रखे गर्म पानी में गिरने पर झुलसे वार्ड पंच की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर िलया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नारी गांव के जुल्फी राम के घर में एक समारोह चल रहा था। इस बीच सुरजन सिंह और तिलक राज के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। एक पक्ष पर आरोप है कि बहसबाजी के दौरान बीच-बचाव में आए वार्ड सदस्य सुरेंद्र सिंह (63) को धक्का दिया गया। जिस कारण सुरेंद्र सिंह नजदीक रखे गर्म पानी के बड़े बर्तन में गिर गया। गर्म पानी में गिरने से वार्ड सदस्य सुरेंद्र सिंह का शरीर काफी झुलस गया। स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य सुरेंद्र सिंह को तुरंत पंजाब के अमृतसर में इलाज को ले गए, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कुमार, डीएसपी देहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें