फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लाहला में दो मंदिरों में चोरी, नकदी और दो किलो चांदी के गहने उड़ाए

Fri, 10 Jan 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के लाहला क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने मंदिरों के तालों को तोड़कर वारदात क अंजाम दिया है। चोर यहां से सोलर लाइट और चांदी के गहने और नकदी ले गए हैं। चोर दादी माता मंदिर से दो किलो चांदी के गहने ले गए हैं। चोरी की वारदातों का पता चलते ही पुलिस में इस बारे में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाहला क्षेत्र के आरठ के शिव मंदिर के ताले तोड़ दान पत्र और सोलर लाइट की बैटरी चुरा ले गए। घटना का पता वीरवार सुबह चला, जब पुजारी मंदिर में पहुंचे। वहीं लाहला के गढ़ माता के पास दादी माता मंदिर के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए। चोर यहां से चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। मंदिर कमेटी के उप प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि चोर लगभग दो किलो चांदी के गहने और 2,500 नगदी चुरा ले गए। पंचायत प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चोरी की शिकायत आई है। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें