फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.52 करोड़ से बनेगा मकड़ोली-झंगराड़ा मार्ग : मलेंद्र

Fri, 10 Jan 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत 12.52 करोड़ रुपये की लागत से मकड़ोली-झंगराड़ा मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य का शुभारंभ वीरवार को विधायक मलेंद्र राजन ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। उन्होंने कहा कि इंदौरा क्षेत्र के लिए उन्होंने जो भी मांग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखी, उन्होंने उसे स्वीकार किया है।
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को भी स्पष्ट कहा कि सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं होगा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिनका मौका पर ही हल करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें