2 जून को आयोजित होने वाले भाटी पीर दंगल को लेकर आयोजित बैठक के उपरांत दर्शकों को दिए जाने वाले
राजा का तालाब (कांगड़ा)। बाबा भाटी पीर राजा का तालाब के ऐतिहासिक छिंज मेले के दंगल में इस बार पहलवानों पर खूब धनवर्षा होगी। वीरवार को दंगल कमेटी ने विशेष बैठक की, इसमें प्रधान पुनीत महाजन टिंकू ने बताया कि पहली झंडी की कुश्ती के विजेता को 3.01 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। दूसरी झंडी के विजेता पहलवान को 2.51 लाख रुपये इनाम मिलेगा, जबकि तीसरी झंडी में इनामी राशि 1.51 लाख रुपये रखी गई है। दंगल 2 जून को आयोजित होगा।
इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों का गठन करके दंगल को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। वहीं, दर्शकों को दिए जाने वाले इनामों को भी सार्वजनिक किया है, जिसमें 2 जून को दंगल के दौरान दर्शकों के लिए लकी ड्राॅ योजना रहेगी। इसमें पहला इनाम बुलेट मोटरसाइकिल, दूसरा इनाम एक्टिवा स्कूटी, तीसरा रेफ्रिजरेटर, चौथा वाशिंग मशीन और पांचवां इनाम बाइसाइकिल रहेगा। 2 जून को भाटी पीर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह 10:00 बजे विशाल रथ में बैंड बाजों के साथ बाजार में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कमेटी चेयरपर्सन राम नाथ शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान पवन राणा, भानू प्रताप सिंह, बालकृष्ण मंगू पहलवान, अजय मिंटू और शम्मी कुमार आदि लोग शामिल रहे।