फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चिट्टा तस्करी के आरोप में पूरा परिवार सलाखों के पीछे

Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। नशा तस्करी के आरोप में धर्मशाला जेल में बंद एक आरोपी का पूरा परिवार ही अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। कांगड़ा पुलिस ने आरोपी के घर से माता-पिता को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कांगड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्करी के आरोप में धर्मशाला जेल में बंद रोली निवासी कांगड़ा के घर में उसके माता-पिता चिट्टा बेच रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी। इस दौरान घर पर आरोपी रोली की माता कब्बू देवी और पिता विक्रम मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान 5.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोली और एक अन्य आरोपी मामू को पांच माह पूर्व निफ्ट संस्थान कांगड़ा के पास जंगल में 15 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। इस मामले में आरोपी पिछले पांच माह से धर्मशाला जेल में बंद है। आरोप हैं कि रोली के जेल जाने के बाद उसके माता-पिता नशे का धंधा कर रहे थे। पुलिस की लंबे समय से इन पर नजर थी। उधर, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को बनेर खड्ड पुल के पार छोटा हरिद्वार के समीप आरोपी दंपती को चिट्टा के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की और अब पूरा परिवार सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें