फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बलिदानी सूबेदार मेजर पवन को दी श्रद्धांजलि

Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सूबेदार मेजर पवन कुमार को श्रद्धांजलि देते पूर्व-सैनिक सतर्कता एवं समाज कल्याण संगठन के सदस्य।
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पूर्व-सैनिक सतर्कता एवं समाज कल्याण संगठन, हटवास (नगरोटा बगवां) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शाहपुर निवासी पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार को सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन करम सिंह धीमान ने कहा कि हम शोकसंतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और प्रार्थना करते हैं कि परमात्मा उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि सूबेदान मेजर पवन कुमार अगस्त महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे, हाल ही में घर छुट्टी पर आए थे, ताकि अपनी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम की तैयारियों में जुट सकें। मगर वह उससे पहले ही देश के लिए बलिदान हो गए। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें