फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव स्टोरी ------------------

विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में ज्योति लेने आए श्रद्धालु।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को चैत्र नवरात्र का भव्य आगाज किया गया। शनिवार सुबह चार बजे से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालु लाइनों में पहुंच गए थे। वहीं, सुबह पांच बजे मंदिर की आरती के बाद गर्भ गृह में श्रद्धालु प्रवेश कर पाए। इस दौरान माता के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ज्वाला जी मंदिर में पहले नवरात्र पर करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे मंदिर न्यास सदस्य, पुजारी वर्ग और अधिकारियों ने पारंपरिक झंडा रस्म की पूजा अर्चना मंत्र उच्चारण से शुरू की। दिन चढ़ते ही गर्मी बढ़ने के साथ भी श्रद्धालुओं की आस्था में किसी तरह की कमी नहीं आई और श्रद्धालुओं की कतारें बढ़ती गईं। हिमाचल सहित पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में शीश नवाया। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं ने दंडवत होकर माता के चरणों में अपनी हाजिरी भर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, दूसरी तरफ मंदिर में श्रद्धालुुओं की भीड़ सहित मंदिर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा था। मंदिर में श्रद्धालुओं और शहर की सुरक्षा व्यवस्था के नजरिये से हर कदम पर पुलिस जवानों ने नजर बनाई है। इसके अतिरिक्त ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी मंदिर में होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें