फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बरगद की शाखाएं गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
जयसिंहपुर में मकान की छत पर बरगत के पेड़ की शाखाएं गिरने से मकान क्षतिग्रस्त। -जागरुक पाठक
विज्ञापन
पहले भी टूट चुकी हैं पेड़ की शाखाएं, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में शनिवार को एचडीएफसी बैंक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोपहर बाद करीब चार बजे अंधड़ चलने से सड़क किनारे एक पुराने बरगद के पेड़ की कुछ शाखाएं अनिल शर्मा के मकान की छत पर जा गिरीं।
विज्ञापन

पेड़ की शाखाएं गिरने से मकान की छत को नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया पिछले वर्ष भी अंधड़ के कारण इसी बरगद के पेड़ की कई शाखाएं टूटकर नीचे गिरी थीं जिससे आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा था। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से पेड़ की काटछांट को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग उठाई है कि क्षेत्र में मौजूद जर्जर और खतरनाक पेड़ों की जल्द जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस संबंध में उपमंडलाधिकारी जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने कहा प्रशासन ने मौके का मुआयना कर लिया है। इस पेड़ के काटने के संबंध में जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें