फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 बजकर 48 मिनट पर धर्मशाला तो 9: 45 पर ज्वालामुखी में दिखेगा चांद

Sun, 20 Oct 2024 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की लंबी आयु के लिए पत्नियां आज रखेंगी करवाचौथ का व्रत
विज्ञापन

करवाचौथ से पहले बाजारों में महिलाओं की दिखी चहल पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले में रविवार को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे उत्साह और परंपरागत तरीके से कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखे जाने वाले करवाचौथ का व्रत करेंगी। ज्योतिषी की मानें तो धर्मशाला में शाम 7 बज कर 48 मिनट पर चांद अपने दर्शन देगा, वहीं, ज्वालामुखी में 9 बज कर 45 मिनट पर महिलाएं चांद का दीदार कर पति की पूजा कर अपने व्रत को पूरा करेंगी। वहीं, 4 : 21 से 5:47 तक राहु काल रहेगा। इसके बाद महिलाएं गणेश परिवार की पूजा कर करवाचौथ की कथा सुनेंगी और आपस में सात बार थालियां बांट सकती हैं।
करवाचौथ व्रत के लिए महिलाओं ने शनिवार को ही सामान इत्यादि खरीद कर और मेहंदी और ब्यूटी पार्लरों में जाकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को धर्मशाला के कोतवाली बाजार में महिलाओं की काफी रौनक और चहल-पहल दिखाई दी। वहीं, सैकड़ों की संख्या में नई नवेली दुल्हनें भी अपने पति की लंबी आयु के लिए सुबह चार बजे उठकर पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटस-
आज जिलाभर की महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी। धर्मशाला में चांद 7 बज 48 मिनट पर निकलेगा। इससे पहले 4 बजकर 40 मिनट तक राहुकाल होगा फिर गणपति परिवार की पूजा का शुभ मुहूर्त शुरु हो जाएगा।
-अमन शर्मा, ज्योतिषी धर्मशाला

करवाचौथ का व्रत साल में एक बार रखा जाता है और महिलाओं में करवाचौथ के लिए हर साल काफी होता है।
- नीना पून

पिछले साल करवाचौथ का व्रत शुभ न होने के कारण इस बार पहली बार अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही हू्ं। करवाचौथ व्रत के लिए काफी उत्साहित हूं।

करवाचौथ के व्रत के लिए पहले ही तैयारियां पूरी कर ली है। - शिवांगी

करवाचौथ के लिए महिलाओं में हर साल काफी उत्साह होता है और पुरानी महिलाओं में उत्साह तो होता ही है लेकिन नई शादीशुदा महिलाओं में भी काफी उत्साह है।
- राधा सूद।

मैं पिछले छह साल से व्रत रख रही हूं और हर साल करवाचौथ व्रत के आने का इंतजार रहता है।- सुषमा कुमारी

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें