फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीच बाजार में सरकारी बस का डीजल खत्म, तीन घंटे रहा जाम

Tue, 03 Mar 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की जेएनएनयूआरएम की बस सोमवार दोपहर बाद 3:30 बजे के करीब डीजल समाप्त होने के कारण नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार के बीच बंद हो गई। बस पठानकोट से पालमपुर जा रही थी। इस दौरान सड़क के बीच बस के रुक जाने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक बस बाजार में खड़ी रही।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य वाहन चालकों सहित बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद निगम की अन्य बस में डीजल लाया गया और बस को रवाना किया गया। बस के बीच बाजार में खड़ी होने से हो रही परेशानी को लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान लोगों ने निगम की कार्यप्रणाली और बसों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें