ज्वालामुखी मंदिर में हाथ में ज्योति लेकर आया श्रद्धालु। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु परिवार ने माता ज्वालामुखी दरबार में विशेष हाजिरी भरी। श्रद्धालु ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनका परिवार माता रानी के दरबार आया था और भाई की सरकारी नौकरी की मन्नत मांगी थी। मां की असीम कृपा से यह मनोकामना जल्द पूरी हो गई और भाई को नौकरी मिल गई।
मन्नत पूरी होने पर परिवार ने माता के चरणों में धन्यवाद अर्पित करने का संकल्प लिया। शुक्रवार को पूरा परिवार बस स्टैंड से पैदल दरबार पहुंचा और हाथों में ज्योतियां जलाकर माता ज्वाला को नमन किया। श्रद्धालु ने कहा कि मां ज्वाला हमेशा अपने भक्तों की पुकार सुनती हैं और उन्हें सही मार्ग दिखाती हैं। माता के दरबार में जन्माष्टमी पर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु माता के जयकारों के बीच ज्योतियां जलाकर अपनी-अपनी मन्नतें पूरी होने पर आभार प्रकट कर रहे थे। संवाद