फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मकता और मूल्यों पर टिकी है पत्रकारिता की साख : प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर में देवर्षि नारद जयंती पर ‘पत्रकारिता के मूल्य और आदर्श’ विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। इसमें मुख्य वक्ता प्रताप सिंह समयाल ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता की साख केवल सनसनी पर नहीं, बल्कि उसकी सकारात्मकता और नैतिक मूल्यों पर टिकी है। उन्होंने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे समाज में बिखराव के बजाय जुड़ाव पैदा करने वाली खबरों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रताप सिंह ने देवर्षि नारद को विश्व का प्रथम ग्लोबल कम्युनिकेटर बताते हुए कहा कि उनका संवाद हमेशा लोक कल्याण और सत्य पर आधारित था। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता में संतुलन और तथ्यों की शुद्धता ही वह आधार है, जो समाज का विश्वास जीतती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में संपर्क के साधन तो असीमित हुए हैं, लेकिन मानवीय जुड़ाव कम होता जा रहा है। उन्होंने पत्रकारों से नारद मुनि के आदर्शों को अपनाकर समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विश्व संवाद केंद्र शिमला और सीयू के पत्रकारिता, जनसंचार एवं नव मीडिया स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 15 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अधिष्ठाता प्रो. अर्चना कटोच ने स्वागत भाषण में नारद मुनि के संवाद कौशल को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और देवर्षि नारद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुआ, जिसमें विवि के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें