ज्वालामुखी में पत्रकारों से बातचीत करते वरिष्ठ भाजपा रविंद्र रवि। उनके साथ पार्टी के समर्थित उम
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने नगर परिषद चुनावों को प्रदेश की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने वाला ‘सेमीफाइनल’ करार दिया है। ज्वालामुखी में नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी की जनता के पास अब क्षेत्र से जंगल राज को खत्म करने का सुनहरा मौका है।
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में रवि ने क्षेत्र में पनप रहे नशा, खनन और वन माफिया पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन असामाजिक तत्वों के चलते क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। रवि ने मतदाताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि माफिया राज को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, खुंडियां भाजपा अध्यक्ष संजय राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष विजय मेहता और जिला प्रवक्ता पूजा डोंगर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।