फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनूड़ी पौंग झील में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। थाना देहरा की संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रैल के गांव बनूड़ी में पौंग झील में शुक्रवार देर शाम युवक डूब गया, जिसका शव शनिवार को भी तलाश करने पर भी नहीं मिला। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी मानगढ़ तहसील फतेहपुर बनूड़ी में पौंग झील किनारे अपने दोस्तों जगदेव, नरिंद्र, अंकुश के साथ घूमने आया हुआ था। इसी बीच पैर फिसलने से राकेश कुमार झील में गिर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चारों दोस्त झील किनारे बैठे हुए थे और पार्टी कर रहे थे। इसी बीच राकेश कुमार पेशाब करने के लिए जैसे ही थोड़ा किनारे पर हुआ, तो पैर फिसलने से वह झील में गिर गया। वहीं, तीनों दोस्त आवाज सुनकर उसकी तरफ भागे तो राकेश कुमार झील में डूब चुका था। वहीं, सड़क से लगभग दो किलोमीटर दूर होने की वजह से वहां कोई भी तत्काल सहायता नहीं मिल पाई। इसके बाद स्थानीय उपप्रधान रमेश कुमार व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी देर युवक को ढूंढा, पर राकेश कुमार नहीं मिला। इसी बीच संसारपुर टैरेस पुलिस को सूचित किया गया। संसारपुर टैरेस एएसआई संजीव कुमार व टीम नेमौके पर पहुंचकर साथ आए युवकों के बयान लिए। वहीं ,शनिवार सुबह से डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने संसारपुर टैरेस पुलिस की मदद से बर्ड लाइफ की बोट से साथ लगते सभी क्षेत्र का मुआयना किया। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने किश्ती की मदद से काफी देर तक युवक को ढूंढा, परंतु युवक का शव बरामद नहीं हुआ। नायब तहसीलदार सुशील कुमार जसवां ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शव जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर शाम युवक डूबने का समाचार प्राप्त हुआ था। शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा बोट और स्थानीय लोगों ने किश्ती से युवक को ढूंढा गया, परंतु शव बरामद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है। रात अंधेरा होने के कारण सुबह फिर से युवक को ढूंढा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह दो गोताखोरों की सहायता भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें