ज्वालाजी महाविद्यालय में शिविर के समापन स्वयंसेवियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि।
- फोटो : Kangra
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह तथा एनएसएस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कैंप में पारुख और साक्षी को बेस्ट वालंटियर घोषित किया गया तथा ग्रुप-ए को बेस्ट ग्रुप का खिताब मिला।
आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. अजायब सिंह बनियाल प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय सूजानपुर उपस्थित रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर यश पाल ने सात दिवसीय शिविर के दौरान किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवियों ने रैली, नारों व गाने गाकर लोगों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में हर दिन रिसोर्सपर्सन ने महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने प्रभातफेरी, योग, मेडिटेशन, संध्याकालीन संगीत, प्रात: काल व्यायाम आदि गतिविधियां कीं।
मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवियों को इस शिविर के दौरान सीखे अनुभवों को अपने व्यक्तिगत जीवन व समाज में प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. पवन पटियाल, प्रो. विरेंद्र सिंह, प्रो. कुलदीप कुमार सहित सभी आचार्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवियों के कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।