फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर में आज से शुरू हो जाएगा शिक्षण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। सातवें वेतनमान को लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे कृषि विवि पालमपुर के शिक्षक बुधवार से शिक्षण कार्य शुरू कर देंगे। बाकायदा शिक्षक अब छात्रों की कक्षाएं लेंगे और परीक्षाओं का संचालन भी होगा। हालांकि दोपहर डेढ़ बजे से लेकर दो बजे तक शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। भूख हड़ताल का फैसला अभी शिक्षकों ने टाल दिया है।
विज्ञापन

दरअसल कृषि विवि पालमपुर में 19 मई से शिक्षण कार्य बंद था और परीक्षाओं का संचालन भी नहीं किया जा रहा था। विवि के शिक्षक संघ हपौटा व वास्ता ने फिलहाल पंद्रह जून तक कक्षाएं लेने की बात कही है। उसके बाद अगली रणनीति तय होगी। मंगलवार को दोपहर को कृषि विवि शिक्षक संघ और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर फैसला लिया कि बुधवार से लेकर 15 जून तक शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। 15 जून तक उनकी मांग नहीं मानी तो उसके बाद अगली रणनीति तय होगी।
हपौटा के अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों ने बातचीत के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। इस दौरान हपौटा के उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीन शर्मा, सह सचिव डॉ. धनवीर सिंह, वासता की अध्यक्ष डॉ. गीतांजलि सिंह, सह सचिव डॉ. पल्लवी भारद्वाज और कोषाध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें