फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इस माह 50 स्थानों पर होगी टीबी की जांच

Sat, 01 Feb 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में फरवरी माह में टीबी जांच के लिए 50 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कैलेंडर जारी कर दिया है। धर्मशाला जेल में 3 से 7 फरवरी तक टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड ज्वालामुखी के तहत पीएचसी धनोट में 1 फरवरी, पीएचसी द्रकाटा में 3, पीएचसी घलौर में 4, सीएचसी हरिपुर में 5 फरवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड महाकाल में हैल्थ वेलनेस सेंटर घिरथोली में 6, बही में 7 फरवरी, खंड भवारना के तहत गढ़ सीएचसी में 8, पीएचसी जैंद में 10 फरवरी को शिविर का आयोजन होगा। इसके अलावा थुरल के लाहडू में 11, इंदौरा के मलकाना में 12, मकड़ौली में 13, फतेहपुर के हेल्थ वेलनेस सेंटर भरमाड़ में 14 फरवरी, रे में 15 फरवरी को शिविर लगाया जाएगा। वहीं, नूरपुर के ओंद वेलनेस सेंटर में 17, सदवां में 18, डागला में 19, नगरोटा सूरियां के बग्गा वेलनेस सेंटर में 20, पीएचसी कोटला में 21 और पंचायत मतलाहड़ में 22 फरवरी को आयोजन किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि गोपालपुर के तहत पीएचसी बनूरी में 24, पीएचसी मनिआरा में 25 और थुरल के एचडब्ल्यूसी जालग में 27, रोपड़ी में 28 फरवरी को होगा। शाहपुर के एचडब्ल्यूसी भड़ियारा में 1, प्रेई में 3, भटेच्छ में 4, सलवाना में 5, ब्रांज में 6, लदवाड़ा में 7, धर्मकोट-मैकलोडगंज बस स्टैंड पार्किंग में 8 फरवरी, एचडब्ल्यूसी धर्मकोट भागसू टैक्सी स्टैंड में 22 फरवरी और एचडब्ल्यूसी मनेड में 25 फरवरी को आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा तियारा की पीएचसी तकीपुर में 10, सीएचसी लंज में 11, खनियारा में 12, तियारा में 13, नगरोटा बगवां के एचडब्ल्यूसी समलोटी में 15, एचडब्ल्यूसी मसल में 17, कलेड में 18, बराना में 19 और पठियार में 20 फरवरी को आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि डाडासीबा के चपलाह में 4, बड्डल ठौर में 7, चौली में 8, मोइन में 10, टैरेस में 15, सेरी में 17, लोअर सुनहेत में 19, बढूंह में 21 और जडोर में 24 फरवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें