शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।
शुक्रवार को शाहपुर में विकास कार्यों और विधायक प्राथमिकता को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है, ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके। उधर, केवल सिंह पठानिया सहित शाहपुर उपमंडल के विभिन्न अधिकारियों ने बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को छोड़ दी है, इस बाबत शुक्रवार को बिजली बोर्ड को एक फार्म भर कर सौंप दिया है। इस अवसर पर एसडीएम करतार सिंह और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।