फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीबी-मुक्त अभियान को मिलेगी गति, ‘जोश’ दलों से जुड़ेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने और सामुदायिक स्तर पर जांच व जागरूकता बढ़ाने के लिए वीरवार को धर्मशाला में हितधारक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभागों, युवा संगठनों और स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और ''माय भारत'' के स्वयंसेवकों को ‘जोश’ दलों से जोड़ने की रूपरेखा तय होगी। साथ ही टीबी-मुक्त भारत मोबाइल एप पर दलों के पंजीकरण की स्थिति जांची जाएगी। इसके अलावा टीबी-मुक्त ग्राम पंचायतों के निर्धारित लक्ष्यों, खांसी के लक्षणों की निगरानी और तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार होगा।
उपचार सहयोगियों के मानदेय भुगतान और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 16 सितंबर 2026 को हुई द्विमासिक समीक्षा बैठक के निर्देशों की प्रगति भी परखी जाएगी।

-बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग, युवा संगठनों और स्थानीय निकायों के संयुक्त प्रयासों से ‘जोश’ दलों की कार्यक्षमता बढ़ाना है। इसके जरिए टीबी की समय पर पहचान, नियमित उपचार और जनभागीदारी सुनिश्चित कर राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत किया जाएगा। -डॉ. राजेश सूद, जिला टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें