फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंगवाल स्कूल को 31 हजार रुपये देने की घोषणा

Thu, 15 Oct 2026 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगवाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उप​स्थित विधायक और
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल/गंगथ (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगवाल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्कूल के विकास कार्यों के लिए 31 हजार देने की घोषणा की और भवन की मरम्मत के लिए अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमीन उपलब्ध होते ही विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण करवाया जाएगा। इससे पहले प्रधानाचार्य मोहन शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर स्कूल की उपलब्धियों को साझा किया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें