फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मोहरार में टीबी जांच शिविर, पांच लोगों में पाए गए लक्षण

Thu, 03 Jul 2025 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को खंड ज्वालामुखी के अंतर्गत मोहरार में टीबी जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पोर्टेबल एक्सरे मशीन की मदद से कुल 88 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 5 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। इन मामलों में अब आगे की पुष्टि जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि यह शिविर 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत लगाया गया, जिसका उद्देश्य जोखिमपूर्ण आबादी में टीबी की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि समय पर निदान और इलाज से बीमारी को फैलने से रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें