फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर शहर में सुदृढ़ होगी सफाई व्यवस्था : अशोक

Thu, 03 Jul 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर की बैठक बुधवार को परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों की मांगें रखीं, जिन पर हाउस में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि कोरम पूरा होने पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण और शहर को अधिक सुंदर व स्वच्छ बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-7 में बने तालाब के डंगों की ऊंचाई बढ़ाकर उसमें रेलिंग लगाई जाएगी। वहीं, वार्ड नंबर-9 के श्मशान घाट को जाने वाली सड़क की दयनीय स्थिति को सुधारने का निर्णय लिया गया है। शहर में रेन डैमेज से टूटी नालियों और गलियों की मरम्मत भी की जाएगी। नगर में बने पांच सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत को भी हाउस से मंजूरी मिली है। इसके अतिरिक्त, नगर के विभिन्न वार्डों में अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने कहा कि बैठक में लिए गए सभी निर्णयों को जल्द अमल में लाया जाएगा। डिपोजिट वर्क से संबंधित कार्यों के टेंडर शीघ्र लगाए जाएंगे और निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बचत भवन के पास लगभग 80 लाख रुपये की लागत से एक नई पार्किंग बनाई जाएगी। सभी पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करें ताकि संबंधित कार्यों को सभी औपचारिकताओं के बाद शीघ्र शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें