फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर नगर निगम में राधा सूद के उपचुनाव लड़ने पर संशय बरकरार

Tue, 11 Apr 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर में वार्ड दो के उपचुनाव में फिलहाल फिर से पेच फंसता दिख रहा है। 10 जनवरी को धर्मशाला मंडलायुक्त की अदालत में राधा सूद के पक्ष में आए फैसले पर 11 अप्रैल को वित्त आयोग (अपील) ने रोक लगा दी है। इस फैसले की अब नौ जून को सुनवाई होगी। इसमें वादी और प्रतिवादी अपना पक्ष रखेंगे। वित्त आयोग की ओर से आए फैसले पर अभी तक उपचुनाव पर रोक लगाने की कोई बात नहीं हुई है। इससे यह उपचुनाव हो सकता या नहीं, इस पर अगला फैसला प्रदेश चुनाव आयोग लेगा। सूत्रों की मानें तो इस फैसले के बाद भाजपा चुनाव आयोग में इस उपचुनाव को रद्द करने के लिए याचिका दायर करने जा रही है। अब राधा सूद चुनाव लड़ सकती हैं या नहीं, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। कांग्रेस नगर निकाय कमेटी ने मंगलवार को ही पालमपुर नगर निगम वार्ड दो में होने वाले उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अब इस फैसले के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राधा के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार हो गया है। अभी तक सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर के पास लिखित रूप से कोई इसकी जानकारी अभी तक नहीं पहुंची है। उधर, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डाॅ. अमित शर्मा ने कहा कि अभी तक इसकी मौखिक रूप से ही जानकारी मिली है। लिखित फैसला उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन



यह है मामला
नगर निगम पालमपुर के पिछले साल हुए चुनाव में वार्ड दो से कांग्रेस की ओर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राधा सूद चुनाव लड़ रही थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने उनके परिवार के खिलाफ अवैध कब्जे का आरोप लगाकर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर की अदालत में याचिका दायर कर दी थी। वहां से आए फैसले के बाद राधा सूद के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लग गई थी। लिहाजा, राधा सूद पर लगी पाबंदी के बाद उनकी चाची सोना सूद ने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था और वह चुनाव जीत गई थीं। अपने खिलाफ आए फैसले के बाद राधा सूद ने जिला मंडलायुक्त न्यायालय धर्मशाला में चुनौती दी थी। मंडलायुक्त की अदालत से दस जनवरी 2023 को पालमपुर एसडीएम न्यायालय के फैसले को रद्द कर राधा सूद के हक में फैसला सुनाया था। जिस पर नगर निगम वार्ड दो का चुनाव निरस्त कर दिया गया था और यह चुनाव दो मई को तय किया गया था। भाजपा से प्रत्याशी रही पूजा शर्मा ने मंडलायुक्त धर्मशाला की आए फैसले को वित्त आयोग (अपील) में चुुनौती दी थी। जिस पर इस अदालत ने मंगलवार को मंडलायुक्त के फैसले पर रोक लगा दी है, जिसकी सुनवाई अब नौ जून को होगी।


मंगलवार को ही राधा सूद को बनाया गया है कांग्रेस प्रत्याशी
मंगलवार को कांग्रेस स्क्रीनिग कमेटी ने पालमपुर में दो मई को होने वाले उपचुनाव में राधा सूद को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है लेकिन शाम तक आए इस फैसले के बाद अब राधा सूद के चुनाव लड़ने पर फिर संशय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव पर कोई रोक नहीं : राधा सूद
कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी राधा सूद ने कहा कि फैसले में चुनाव पर रोक
लगाने के कोई आदेश नहीं हैं। कहा कि वह भी अपनी तरफ से तथ्यों सहित
कानूनी पक्ष रखेंगी। इसमें चुनाव लड़ने या न लड़ने जैसी कोई बात कहीं नहीं
गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें