फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया पर दूसरे दिन भी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौरा पुलिस ने मंगलवार को भी अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी रखी। थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घगवां, बाई टांडा, राजगीर, भोग्रवां, डयोठी और ठाकुरद्वारा, उलैहड़ियां, मीलवां, तमोता गांव में छापा मारा। शराब का अवैध रूप से कारोबार करने वालों के घरों में दबिश के दौरान पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध कारोबारी फरार हो गए। शराब माफिया ने गन्ने के खेतों में अवैध शराब को छुपाकर रखा था। पुलिस ने एक लाख 40 हजार मिलीलीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
शराब तैयार करने के लिए बनाई गईं भट्टियों और और उपकरणों को भी पुलिस ने तबाह कर दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि एक आरोपी की पहचान शशी कुमार पुत्र हंसराज निवासी खुब्बड तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करके थाना इंदौरा में लाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें